निर्माणाधीन माहेश्वरी भवन में भजन संध्या, ठाकुरजी को छप्पन भोग और स्नेहभोज का आयोजन, वरिष्ठ पदाधिकारियों व युवाओं ने लिया भाग
भीलवाड़ा। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और दीपावली की खुशियों का संगम विजय सिंह पथिक (वीएसपी) नगर माहेश्वरी समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में देखने को मिला। छप्पन भोग, भव्य महाआरती और अतिथियों के सम्मान के बीच समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीएसपी नगर माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में निर्माणाधीन माहेश्वरी भवन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में माहेश्वरी समाज के सभी वर्गों के सदस्यों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और पारिवारिक आत्मीयता का परिचय दिया।
भजन संध्या से हुआ समारोह का शुभारंभ
युवा संगठन अध्यक्ष सुधांशु पटवारी एवं मंत्री हिमांशु सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में दिनभर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं। समारोह का शुभारंभ भव्य भजन संध्या के साथ हुआ। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
ठाकुरजी को अर्पित किया छप्पन भोग, हुई महाआरती
कार्यक्रम संयोजक चिराग मंडोवरा ने बताया कि श्याम मित्र मंडल की ओर से ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद विधिवत महाआरती का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात स्नेहभोज रखा गया, जिसमें समाजबंधुओं ने एक साथ भोजन किया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों का स्वागत कर किया सम्मान
समारोह में अध्यक्ष बनवारी सोमानी एवं मंत्री महावीर अजमेरा ने पधारे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजन ने समाजजनों को दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा रहे मौजूद
समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी, महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचाणी, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, लादूराम बांगड़ (कंचन ग्रुप), केजी तोषनीवाल, अनिल बांगड़, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, मंत्री रमेश राठी, प्रदीप बल्दवा, केदार गगरानी, सुशील मरोठिया, सुरेश कचोलिया, केदार जागेटिया और सुरेश बिड़ला उपस्थित रहे।
इसी क्रम में युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक आगाल, मंत्री तरुण सोमानी, नगर युवा संगठन अध्यक्ष रौनक भदादा एवं मंत्री आशीष तोषनीवाल सहित विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, मंत्री, युवा साथी और समाज के अनेक गणमान्यजन समारोह में शामिल हुए।
आयोजन में प्रहलाद काकानी, गोपाल राठी, महिला मंडल, विजय सिंह पथिक नगर बचत समिति एवं श्याम मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।