लोकथात संस्कृति महोत्सव में 23 नवंबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


मुख्यमंत्री धामी लालकुआं के बिंदुखत्ता में आयोजित महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग, जिलाधिकारी ने जारी किया निर्धारित कार्यक्रम

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लालकुआं के बिंदुखत्ता में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का निर्धारित कार्यक्रम साझा किया है।

दोपहर 1:30 बजे लालकुआं पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।

यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

अपराह्न 3:05 बजे बनबसा के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महोत्सव में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे कार से सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से प्रस्थान करेंगे। वह 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।

इसके बाद अपराह्न 3:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *