भीलवाड़ा के शाह परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल, कांता देवी का नेत्रदान


दुख की घड़ी में परिवार ने लिया नेक फैसला, मरणोपरांत नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिल सकेगी दुनिया देखने की रोशनी

भीलवाड़ा। अपनों को खोने का दुख और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प। भीलवाड़ा के शाह परिवार ने दुख की घड़ी में नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। स्वर्गीय कांता देवी शाह (जैन) के निधन के बाद उनके पति गुलाबचंद शाह, पुत्र मनीष एवं नीरज शाह और पौत्र-पौत्रियों ने सहमति देकर उनका मरणोपरांत नेत्रदान करवाया। इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दुनिया देखने का अवसर मिल सकेगा।

परिजनों की सहमति से देर रात पूरी हुई नेत्रदान प्रक्रिया

कुमुद विहार-2, हरनी महादेव रोड निवासी स्वर्गीय कांता देवी शाह, धर्मपत्नी गुलाबचंद शाह (चेची वाले) के निधन की सूचना मिलने के बाद नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 के प्रांतपाल एमजेएफ लायन डॉ. निशांत जैन का विशेष सहयोग और प्रयास रहा।

आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, भीलवाड़ा चैप्टर के अध्यक्ष राकेश पगारिया ने बताया कि शोकाकुल वातावरण के बावजूद शाह परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

रात 12:30 बजे निवास पर पहुंची टीम

लायंस क्लब स्टार की लायन दिव्या बांगड़ एवं श्वेता पोखरणा ने बताया कि लायंस आई बैंक की ओर से डॉ. प्रतिष्ठा छिपा के निर्देशन में वरिष्ठ नेत्र सहायक चेतन भट्ट ने रात्रि 12:30 बजे शाह परिवार के निवास पर पहुंचकर नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया पूरी की।

परिवार के सदस्यों की सहमति और सहयोग से यह प्रक्रिया संपन्न हुई। शाह परिवार के इस फैसले से जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है।

परिजनों और परिचितों ने निभाई अहम भूमिका

कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अभिषेक खजांची ने बताया कि इस पुनीत कार्य में शाह परिवार के राजेंद्र कुमार, अनिल, अशोक, मनीष, सरिता, नीरज, मनीषा, प्रियांश और आर्ष शाह सहित चंदा-निर्मल गोधा (कोटड़ी) तथा मनीषा-अशोक बेद (भीलवाड़ा) का सहयोग रहा।

केसर ग्रुप से जुड़ी प्रियल, प्रियांश, आर्य और आरना सहित समस्त शाह परिवार ने इस नेक कार्य में अपनी सहमति और सहभागिता निभाई। परिवार का यह निर्णय समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है।

लायंस क्लब स्टार ने व्यक्त की संवेदनाएं

लायंस क्लब स्टार के सदस्यों ने दिवंगत कांता देवी शाह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त शाह परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार ने निजी दुख की घड़ी में नेत्रदान का निर्णय लेकर यह संदेश दिया कि किसी के जाने के बाद भी उसका योगदान दूसरों के जीवन में नई रोशनी ला सकता है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *