गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार के लिए निकलेगा रथ, 31 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य


17 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या कानून लागू करने की उठेगी मांग

गंगापुर सिटी। गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए प्रचार रथ तैयार किया गया है। अभियान के जिला प्रभारी एवं गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रचार-प्रसार की शुरुआत बुधवार से की जाएगी। प्रचार रथ के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों और गांव-ढाणियों तक पहुंचकर गौ माता के सम्मान और उनकी महिमा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

17 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के तहत 17 दिसंबर 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदेशभर के गौ सेवक और गौ भक्त एकत्रित होंगे। इस दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षरों के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर कानून लागू करने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रदेशभर के गौ सेवकों और गौ भक्तों को एक मंच पर जोड़कर इन मांगों को सरकार तक पहुंचाना है।

जिले में 31 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला प्रचारक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि जिले से 31 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रचार रथ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाएगा। साथ ही लोगों को गौ माता के सम्मान और महिमा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी हिंदू धर्मप्रेमियों, गौ सेवकों और गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर कर अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।

बसों और निजी वाहनों से जयपुर पहुंचने की अपील

गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर 2026 को अभियान में शामिल होने के लिए जिले से बसों और निजी वाहनों के माध्यम से जयपुर रवाना होने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण में सहयोग का अवसर बताते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *