देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; 769 किमी. का होगा सफर

Support us By Sharing

देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; 769 किमी. का होगा सफर

प्रयागराज।देशभर के कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इस समय इंडियन रेलवे तेजी से वंदे भारत ट्रेनों को बढ़ाने पर काम कर रहा है।इस बीच रेलवे की तरफ से वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही रेलवे अब तक की सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है।

सबसे लंबी दूरी की होगी ये वंदे भारत ट्रेन

आपको बता दें प्रयागराज से सहारनपुर के बीच में चलाई जाने वाली वंदे भारत सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी। इससे पहले कोई भी वंदे भारत ट्रेन इतनी ज्यादा लंबी दूरी तय नहीं कर रही थी।इस ट्रेन को लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा।यह ट्रेन कुल 769 किमी का सफर तय करेगी।वर्तमान समय सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है। खास बात यह है कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते संचालित हो रही है।

रेल मंत्री ने किया था ऐलान

पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया। ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना लगभग तय है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर तक यह रेलमार्ग कुल 769 किमी लंबा है। इस ट्रेन के संचालन की तिथि और शेड्यूल रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है।
प्रयागराज और सहारनपुर के लिए यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन रहेगी। प्रयागराज से होकर से वाराणसी-नई दिल्ली एवं सहारनपुर के रास्ते देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मौजूदा समय हो रहा है। इसमें कुल तीन वंदे भारत ही वर्तमान समय 700 किमी या उससे ज्यादा दूरी का सफर तय कर रही हैं। इसमें नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 757 किमी,सिकंदराबाद-विशाखापट्नम 703 किमी और भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत 701 किमी का सफर तय कर रही हैं। सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि बोर्ड से ही तय होगा कि ट्रेन कब शुरू होगी।

अब तक की सबसे ज्यादा लंबी दूरी वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन – 769 किमी (जल्द होगा संचालन)
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन – 757 किमी
सिकंदराबाद-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन – 703 किमी
भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन – 701 किमी
सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन – 661 किमी
नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत ट्रेन – 655 किमी
पुरी -हावड़ा वंदे भारत ट्रेन – 640
मुंबई सीएसटी- मडगांव वंदे भारत ट्रेन – 590 किमी
तिरुवअनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत ट्रेन – 587 किमी
हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन – 562 किमी

राजदेव द्विवेदी


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!