राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला जिला कार्यकारिणी का गठन

Support us By Sharing

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला जिला कार्यकारिणी का गठन

सवाई माधोपुर 1 जुलाई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा सवाई माधोपुर की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनीषा शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष अरूणा गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शर्मा एवं महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया है।
जिलाध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बताया कि विधि शर्मा, अमिता शर्मा, शैली पंडित को उपाध्यक्ष, उषा झा को महामंत्री व कोषाध्यक्ष, हेमलता शर्मा को मंत्री, पूनम शर्मा को संयुक्त मंत्री, अंचल शर्मा को प्रवक्ता एवं खेलकूद प्रभारी, शोभा मिश्रा को सांस्कृतिक मंत्री सावित्री शर्मा को संयुक्त मंत्री संतोष शर्मा, पांचाली शर्मा, शोभा मिश्रा, अनीता शर्मा, संध्या शर्मा, कमलेश शर्मा, उषा शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। सभी नवगठित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!