डीग में बिना फायर एनओसी संचालित तीन लाइब्रेरी और एक कोचिंग सील


दिल्ली हादसे के बाद नगर परिषद की कार्रवाई, सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर सख्ती शुरू।

डीग। अमर दीप सैन। बिना फायर एनओसी संचालित शिक्षण संस्थानों के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहर में तीन ई-लाइब्रेरी और एक कोचिंग संस्थान को सील कर दिया। दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।

#### जांच में बिना फायर एनओसी संचालित मिले संस्थान

नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों और ई-लाइब्रेरी की जांच कराई गई।

जांच के दौरान वृंदा लाइब्रेरी, लेक्सकोन लाइब्रेरी, जीनियस लाइब्रेरी तथा एक कोचिंग संस्थान बिना फायर एनओसी एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित पाए गए। इसके बाद सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने चारों संस्थानों को सील कर दिया।

#### कार्रवाई के बाद शिक्षण संस्थानों में मचा हड़कंप

नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना सुरक्षा मानकों के संचालित कोचिंग संस्थानों, ई-लाइब्रेरी, शिक्षण संस्थानों तथा मैरिज होम संचालकों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

#### सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य

आयुक्त कुलदीप सिंह ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों, ई-लाइब्रेरी, शिक्षण संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा तथा फायर एनओसी प्राप्त करनी होगी।

उन्होंने कहा कि जो संस्थान नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध आगे भी सीलिंग सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

#### कार्रवाई में नगर परिषद की टीम रही मौजूद

इस कार्रवाई में नगर परिषद के कार्मिक भूरी सिंह, सुनील कुमार बैरवा, अवधेश फौजदार तथा नीटू फौजदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *