वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा बने आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष


आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर जिलेभर में खुशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

सवाई माधोपुर। वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा आईएफडब्ल्यूजे जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार एवं लंबे समय तक कोटा, झालावाड़ और सवाई माधोपुर से प्रकाशित दैनिक देश की धरती समाचार पत्र से जुड़े रहे तथा वर्तमान में राज्य सरकार से अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार राजेश शर्मा की नियुक्ति पर विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

#### बजरंगलाल जाट ने दी शुभकामनाएं

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी बजरंगलाल जाट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजेश शर्मा को आईएफडब्ल्यूजे के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस नियुक्ति को जिले के पत्रकारिता जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया।

#### अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना

बजरंगलाल जाट ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेश शर्मा का लंबा अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली तथा समाज के प्रति समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उपयुक्त बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आईएफडब्ल्यूजे जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

#### पत्रकारिता की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद

उन्होंने राजेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे अपनी कार्यशैली और अनुभव के बल पर पत्रकारिता की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *