सरसिया में आध्यात्मिक सत्संग संपन्न, ईटूंदा में होगा आयोजन

Support us By Sharing

एक समय आएगा जब सारे विश्व के लोग बाबा जयगुरुदेव के झंडे के नीचे खड़े होंगे- पंकज महाराज
सरसिया में आध्यात्मिक सत्संग संपन्न, ईटूंदा में होगा आयोजन

जहाजपुर (भीलवाड़ा) 16 जुलाई। जयगुरुदेव सत्संग समारोह का आयोजन तह. जहाजपुर के अन्तर्गत ग्राम सरसिया में हुआ । जिसमें विश्व प्रसिद्ध सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने प्रवचन किया।
संस्थाध्यक्ष ने अपने प्रवचन में कहा हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने लोगों को प्रभु के भजन भक्ति में लगाने व अच्छे समाज के निर्माण के लिये अपने जीवन काल में अथक परिश्रम किया, अपनी आध्यात्मिक शक्ति का सहारा देकर बीसों करोड़ लोगों को इसमें संलग्न किया। हम मानवता और आध्यात्मिक शक्ति के जागरण से सबको जीवन का सत्य सिखाकर ईश्वर की तरफ मोड़ने के प्रमुख लक्ष्य को लेकर निकले हैं, प्रेम और स्वेच्छा से दिल बदलेंगे। हम चाहते हैं वेश कीमती मनुष्य शरीर के पाने के महत्व को लोग समझें और गृहस्थ आश्रम के कार्यों को करते हुये थोड़ा सा समय निकाल कर भगवान का भजन भी करें। आत्मा की सारी शक्ति शरीर के नौ दरवाजों में फैली है। उसे केन्द्रित करके दसवें द्वार (भृकुटी बिलास) में लायेंगे तो गुरु की कृपा से आत्मा की शक्ति का बोध हो जायेगा।
‘जयगुरुदेव’ नाम की महिमा सुनाते हुये उन्होंने कहा कि यह नाम समय का जागृत एवं सिद्ध नाम है। संकट की घड़ी में मददगार होगा। मौत के वक्त इस नाम को श्वांस, श्वांस पर याद करने पर मौत की पीड़ा कम होगी। ‘जयगुरुदेव’ नाम का जहाज हमारे गुरु महाराज लगा कर गये हैं। इस जहाज पर जितने भी जीव चढ़ जायेंगे यह जहाज सबको पार उतारेगा। अभी आप क्या देखते हैं, ‘जयगुरुदेव’ नाम से न जाने कितनी रूहें खेप की खेप भवपार जायेंगी। सारी दुनिया को शांति इसी नाम से मिलेगी। एक दिन सारी दुनिया ‘‘जयगुरुदेव’’ नाम को याद करेगी। महात्मा सबको अपना समझते हैं।


संत पंकज जी महाराज ने जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा (उ.प्र.) में आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल जी महाराज ‘दादा गुरु जी’ के 75वें वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला में पधारने का निमन्त्रण दिया। कहा, यहाँ वरदानी जयगुरुदेव मन्दिर बना है जहां बुराईयां चढ़ाने पर मनोकामना पूरी होती है। इसी प्रकार जयगुरुदेव जन्मभूमि खितौरा जिला-इटावा में भव्य मन्दिर बना है। जहाँ सभी जाति धर्म के लोग आते हैं। वहां पधारकर दया, दुआ, आशीर्वाद प्राप्त करें। संस्था द्वारा संचालित हजारों गोवंश की गोशाला, निःशुल्क विद्यालय, निःशुल्क भण्डारा (लंगर), निःशुल्क चिकित्सालय के संचालन व मीठे पानी की निःशुल्क आपूर्ति धर्मादा कार्यों के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर राजस्थान संगत के अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी, उपाध्यक्ष हरिनारायण गुर्जर ‘भोपा जी’, जिला प्रवक्ता अनिल कुमार सोनी, राम नारायण वर्मा, विधायक गोपीचन्द मीणा, देवी लाल सरपंच, कैलाश जांगीड़, रामधन वर्मा, गोपाल जी रेंगर, जिला संगत जयपुर के अध्यक्ष अशोक सेन, कैप्टन सेवाराम जी मीणा, ओम जी फौजी, राम प्रसाद वर्मा, संस्था के महामन्त्री बाबूराम यादव, जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबन्धक सन्तराम चौधरी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विजय पाल सिंह आदि कई संभ्रान्त स्थानीय जन मौजूद रहे। अगला सत्संग कार्यक्रम सोमवार 17 जुलाई को तह. जहाजपुर के गांव इन्टुन्दा में सायं 4 बजे से होगा है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!