जिला अध्यक्ष पंडित हरीश पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों की लोकतंत्र में भूमिका को सराहा गया।
भरतपुर। ब्राह्मण समाज राजस्थान द्वारा भरतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार उमेश लवानिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष पंडित हरीश पाठक के नेतृत्व में हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
पत्रकारों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंडित हरीश पाठक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों के दायित्व और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद
सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार उमेश लवानिया का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज राजस्थान के जिला महामंत्री मनोज लवानिया, देवेश शर्मा, हार्दिक लवानिया, गजेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा ब्रजवाशी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।