एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित।
डीग। अमर दीप सेन। डीग यातायात पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जून माह में विशेष अभियान चलाया। 1 जून से 30 जून तक चले इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 7,672 चालान काटे गए।
पूरे जून माह चला विशेष अभियान
जिला यातायात पुलिस द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के बेहतर कार्य की सराहना
अभियान की समीक्षा के बाद जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
आमजन से नियमों के पालन की अपील
जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।