जन कल्याण सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित

Support us By Sharing

जन कल्याण सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित

बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। सर्व समाज जन कल्याण सेवा समिति की बैठक संस्कृत महाविद्यालय रोड बौंली स्थित स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्व समाज जन कल्याण सेवा समिति के सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष डॉ नगेंद्र शर्मा ने बौंली ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी गठित की। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र जांगिड़, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश पुरी, महामंत्री पंकज जोशी, विधी सलाहकार एडवोकेट रामस्वरूप गुर्जर, संयुक्त सचिव सरफराज मिर्जा, अशोक सैनी, राजेंद्र सैनी, सचिव भगवान सहाय वर्मा, संगठन मंत्री शंभू दयाल राजौरा, अकरम, व प्रमुख सलाहकार डूंगर सिंह गुर्जर, रामसहाय वर्मा, हबीब, जाकिर, किशन डंगोरिया, गिर्राज राजौरा,व रमेश मित्तल को मनोनीत किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ नगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मुमताज अहमद, सचिव हुसैन शाह सदर द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नगेंद्र शर्मा द्वारा सर्व समाज जन कल्याण सेवा समिति के कार्य व उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा गरीब व असहाय लोगों को मदद कर उनको सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करा कर लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!