धोखाधड़ी कर हड़पी जमीन, पीडित महिला ने कराया पुलिस में मामला दर्ज


पीडित महिला का आरोप- झांसा देकर खाली कागज पर लगवाया अंगूठा निशान

नदबई क्षेत्र के गांव लखनपुर में झांसा देकर खाली दस्तावेज पर अंगूठा लगवाने व बाद में जमीन हड़पने का मामला सामने आया। जब, मथुरा राया थाना क्षेत्र के गांव भैसारा निवासी पीडित महिला रामवती पत्नी नत्थी सिंह कढ़ेरा ने करीब सात जनों के खिलाफ धोखाधडी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पीडित महिला रामवती की लखनपुर में कृषि भूमि है। पहले, १९ मार्च को सहखातेदार चौहान सिंह पुत्र परभाती, मुकेश पुत्र परभाती, फूलवती पत्नी परभाती, सुषमा पुत्री परभाती, रामसिंह पुत्र नत्थी, शिब्बो पुत्र नत्थी व नगला मिर्चुआ निवासी वेदमित्र पुत्र राजवीर सिंह ने पीडित महिला को झांसा देते हुए खाली दस्तावेज पर अंगूठा लगवाया। बाद में करीब ५४ लाख २१ हजार रुपए में जमीन की बिक्री कर दी। पीडिता का आरोप है कि, सहखातेदारों ने जमीन बिक्री के हिस्से  की राशी देने से मना कर दिया। जिसके चलते पीडित महिला ने अपने सहखातेदारों  के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। उधर, मामला दर्ज कर लखनपुर पुलिस जांच में जुट गई।


यह भी पढ़ें :  जैन प्रिमीयर लीग बडोदिया में डायनामिक,सुपरकींग,योद्धा व वारीयर पहुंची सेमीफाईनल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now