डिस्पोजेबल यूनियन की वार्षिक बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का किया गठन
भीलवाड़ा। डिस्पोजेबल यूनियन की बैठक निजी फार्म हाउस पर निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल डाड की अध्यक्षता में हुई। सभी ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें संरक्षक शांतिलाल डाड, अध्यक्ष मनीष डाड, मंत्री ऋषभ पोरवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश साहू, मनीष अजमेरा, अर्पित तुर्किया, भरत सोडाणी को बनाया गया। इसी के साथ सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न लेने और न ही विक्रय करने की भी शपथ ली है। इसका सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी आस्था जताई। वार्षिक बैठक में मुरलीधर शर्मा, नितेश मूँदड़ा, देवेन्दर सोनी, सुनील दरक, राजू काबरा, अंकित, गोपाल सोनी आदि व्यापारी उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन निवर्तमान सचिव अनुज मानसिंहका द्वारा किया गया।