डीग। यहां श्री संतोषी माता मंदिर पुरानी डीग में श्री लोहगढ़ साहित्य एवं समाज सेवा समिति डीग का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से कवि चंद्रभान वर्मा चंद्र संस्थापक अध्यक्ष को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। भगवान शरण आढ़तिया को महामंत्री, कैप्टन कल्लू सिंह को उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर शर्मा को कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह निर्भीक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंत्री, जहांन सिंह चाहर को प्रचार मंत्री,चंद्रभान सैनी को संगठन मंत्री, तथा मोहन सिंह को अर्थ मंत्री निर्वाचित किया गया। संरक्षक मंडल में महेंद्र सिंह पूर्व प्राचार्य, मोहन स्वरूप पाराशर,श्याम सिंह जघीना, मदनलाल पूर्व लेखाधिकारी एवं उमेशचंद पाराशर , को चुना गया इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यवेक्षक श्याम सिंह जघीना, निर्वाचन अधिकारी मोहन स्वरूप पाराशर के अलावा, श्री मित्र भारत समाज संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कटारा,मुकेश राजपूत,पूरन सिंह प्रधानाध्यापक , महेश चंद गुप्ता, रामकुमार पत्रकार,भगवान देवी अध्यापिका,कपूर चंद जसोरिया,गोपाल दास बीड़ी वाले के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।