वनेश्वर महादेव बजरंग व्यायाम शाला में आधुनिक व्यायाम मशीन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया


बांसवाड़ा|आज वनेश्वर महादेव बजरंग व्यायाम शाला में आधुनिक व्यायाम मशीन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर संत सानिध्य रामद्वारा के संत राम प्रकाश महाराज का रहा। मुख्य वक्ता के रूप मे विश्व हिंदू परिषद परियोजना प्रमुख धर्मराज भाई थे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पूंजी लाल गायरी थे।
अध्यक्षता सनातन धर्म सभा अध्यक्ष योगेश जोशी ने की वही विशिष्ट अतिथि सनातन धर्म सभा सरक्षक महेश उपाध्याय थे। मुख्य वक्ता धर्मराजभाईने अखाड़ो को सनातनी परंपरा बताते हुए आज सनातनी सस्कारो को जीवंत बनाने का आह्वान किया। संत राम प्रकाशजी महाराज ने अखाड़ो के सहयोग मे समाज को आगे आने की आवश्यक्ता बताई।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा पुंजिलाल गायरी ने अखड़ो को धर्म रक्षक बताया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे सनातन धर्म सभा अध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया की परम ध्यान योगी महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी इश्वरानंद महाराज ने बांसवाड़ा के सभी अखाड़ो को आधुनिक स्वरूप देने का निश्चय किया है। उसी श्रखला मे खोडियार माता व्यायाम शाला और वनेश्वर महादेव बजरंग व्यायाम शाला मे सवा सवा लाख रुपये की आधुनिक मशीनें लगवाने का शुभारंभ किया गया है। और शेष मे भी जल्द लगेगी।संचालन सनातन धर्म सभा के उपाध्यक्ष बलवंत वसिटा ने किया,स्वागत व्यायाम शाला सरक्षक सज्जन सिंह ने किया वही आभार इंद्रजीत सिह ने माना। वही इस अवसर पर व्यायाम शाला सहयोगी प्रिंस पटेल,भाई समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौड़ जय गिरिराज सिंह चौहान मांगिलाल वाल्मीकि धर्वेश खांट रवि खन्नीवाल सहित अनेक पहलवान साथी उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now