सवाई माधोपुर 8 दिसम्बर। दिगम्बर जैन समाज के धर्मावलंबियो की ओर से रविवार को विश्वशांति की भावना से शांतिनाथ मंडल विधान पूजन का आयोजन किया गया।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मंदिर में धर्मावलंबियों ने शांतिनाथ मंडल विधान की पूजा की एंव भगवान शांतिनाथ का गुणगान कर पंडित अंकित जैन शास्त्री के मंत्रोचार के बीच मंडल पर श्रीफलयुक्त 120 अर्घ्य समर्पित किए और विश्वशांति की कामना की। विधान पूजन से पूर्व मंडल पर मंगल कलश व मंगल दीपक विधिवत स्थापित किये।
पूजनोपरांत श्रावक मनोज सुनीता सोगानी, आशा बाकलीवाल, मंजू रिषभ बाकलीवाल, आगम सोगानी व मीमांसा सोगानी के संयोजन में भगवान शांतिनाथ की आरती उतारी। इस अवसर पर धर्मनिष्ट महिला, पुरुष काफी संख्या में मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।