बयाना के नायब सूबेदार घनश्याम सिंह को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया प्रदान

Support us By Sharing

बयाना के नायब सूबेदार घनश्याम सिंह को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया प्रदान

बयाना 10 मई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंक विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने पर बयाना तहसील के गांव नगला खटका के रहने वाले नायब सूबेदार घनश्याम सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। नायब सूबेदार सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल की 55वीं बटालियन में तैनात हैं। मंगलवार शाम दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नायब सूबेदार घनश्याम सिंह को शौर्य चक्र प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और सैन्य बलों के प्रमुख मौजूद रहे।
रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2021 को रात 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी छिपे होने की सूचना पर नायब सूबेदार घनश्याम सिंह ने उच्च कोटि की कुशलता और नेतृत्व दिखाते हुए आतंकवादियों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए। अगले दिन सुबह आतंकवादियों ने भागने के लिए सेना के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसे नाकाम करते हुए और अपनी जान की परवाह किये बगैर नायब सूबेदार घनश्याम सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सटीक गोलीबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया।

P. D. Sharma


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!