भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक

Support us By Sharing

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक

कामां-भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत अलवर सांसद महंत बाबा बालकनाथ के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक कामां कस्बे के राधा वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित की गई|
प्रवास कार्यक्रम के संयोजक निहाल मीणा मीणा ने बताया कि कामा विधानसभा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक बूथ जीता चुनाव जीता ,मेरा हूथ सबसे मजबूत की थीम पर आयोजित की गई कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया| बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलवर सांसद महंत बाबा बालक नाथ ने कहा कि राजनीतिक जीवन की स्वार्थ जीवन में जो व्यक्ति सेवा करने का संकल्प लेता है वह किसी भी रूप में सेवा कर सकता है जैसे एक सन्यासी का ध्ये़य उसका धर्म होता है ऐसे ही राजनीति भी एक सेवा धर्म है हमारा संकल्प है कि हमारे भारत देश को कैसे समर्थ बनाया जाए बीजेपी का एक-एक संकल्प लेकर चल रही है भारत देश को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए| वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो योजनाएं बनाई गई हैं वह भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली है| कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कामा विधानसभा की सभी इकाइयों मंडलो ,पन्ना प्रमुख को सरल अपलोड करने पर बल दिया सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल मे सरल एप व नमो एप डाउनलोड होना अनिवार्य है जिलाध्यक्ष ने बूथ समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए| बैठक में डांग विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर सिंह बेढम, पूर्व प्रधान रविंद्र जैन ,प्रवास कार्यक्रम के सह संयोजक संयोजक जुम्मेखॉन ,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, कामां शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शाकिर अली ,जुरहरा मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य,गोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष घसीटाराम सैनी, कैथवाडा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह गुर्जर पहाडी मंडल अध्यक्ष मोनू खंडेलवाल, महामंत्री किशोर तिवारी ,
गोपाल जाटव,सुनील सहसन,रामवीर कोटिया,चरन बौलखेडा,शेखर ऊंधन सहित अपेक्षित 6 मंडल अध्यक्ष व 18 महामंत्री मौजूद रहे|

P. D. Sharma


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!