राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक व राजस्व अधिकारीयों की बेठक आयोजित

Support us By Sharing

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक व राजस्व अधिकारीयों की बेठक आयोजित

शाहपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत मे न्यायालय मे लम्बित व प्रिलिटिगेशन प्रकरणो के साथ ही राजस्व प्रकरणो के अधिकाधिक निस्तारण हेतु तैयारियों की समीक्षा हेतु अपर जिला न्यायाधीश शाहपुरा के अवकाशागार मे न्यायिक व राजस्व अधिकारीयों की बेठक हुई। जिसमे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु चर्चा की गई। आगामी 13 मई 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार न्यायालय मे लम्बित राज़ीनामा योग्य प्रकरण व प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों निषेधाज्ञा, घोषणा, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरण, राजस्व अभिलेख मे सुधार एवं रास्ते के विवाद व अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणो को रखा जायेगा।
अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शाहपुरा, सुनील कुमार ओझा द्वारा राजस्व अधिकारीयों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे लोक अदालत में अब तक रखे गए प्रकरणों तथा लोक अदालत की तैयारी हेतु चर्चा की गई।
इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलड़ा उपस्थित रहे।

मूलचन्द पेसवानी


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!