गौ सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए श्री गौ सेवा मित्र मंडल को किया सम्मानित
भीलवाड़ा|नई दिशाएं सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के कार्यकर्ताओं को गौ सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मान एवम स्वागत अभिनंदन किया गया, साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करके श्री गौसेवा मित्र मंडल का मान सम्मान बढ़ाया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, नई दिशाएं सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोनी, समाजसेविका मंजू पोखरना, ममता शर्मा, समाजसेवी सावन दिया, योगेश दाधीच आदि द्वारा श्री गौ सेवा मित्र मंडल के अध्यक्ष अमन शर्मा, सरंक्षक बिलेश्वर डाड (बाबा), सुनील शर्मा, शुभम सोनी, विनोद सिंह, हर्षवर्धन दाधीच आदि पदाधिकारियों को तिलक लगाकर दुप्पटा पहनाया एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। श्री गौसेवा मित्र मंडल के अध्यक्ष अमन शर्मा ने सभी को गौवंश की महत्त्वता एवं संगठन द्वारा गौ सेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सभी के समक्ष रखा।
मूलचन्द पेसवानी