देवरिया में अपने ओएसडी शंकर गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में की शिरकत

Support us By Sharing

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की

            कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की

शाहपुरा |कर्नाटक के राज्यपाल थांवरचंद गहलोत ने शुक्रवार को शाहपुरा पंचायत समिति के धनोप स्थित धनोप शक्तिपीठ के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। राज्यपाल गहलोत अपने ओएसडी शंकरलाल गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने आज यहां पहुंचे। धनोप के बाद ओएसडी के गांव देवरिया पहुंचे वहां पर गुर्जर के परिवारजनों से मुलाकात की तथा पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी और देवरिया सरपंच किस्मत गुर्जर द्वारा पंचायत क्षेत्र में किये गये नवाचारों को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए इसे राजस्थान की आदर्श पंचायत बताया। यहां पर उन्होंने सरपंच किस्मत गुर्जर व पंचायत समिति में प्रतिपक्ष नेता अंजली गुर्जर के साथ पंचायत के विकास कार्यो के बारे में जानकारी विस्तार से ली।
देवरिया पंहुचने पर कर्नाटक के राज्यपाल थांवरचंद गहलोत का ढोल नगाड़ो के साथ ओएसडी शंकरलाल गुर्जर व उनके भाई रामराज गुर्जर की अगुवाई में परिवारजनों ने स्वागत किया। बाद में शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वु, मालासेरी मन्दिर के पुारी हेमराज पोसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, भाजपा नेता रोशन मेघवंशी, अविनाश जीनगर, सांवरलाल गुर्जर, उदयलाल सिरोठा ने भी स्वागत किया।
देवरिया में राज्यपाल गहलोत करीब 40 मिनट तक रूके। इस दौरान उन्होंने शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल से भी मुलाकात कर राजस्थान के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। यहां पर उन्होंने अल्पाहार लिया तथा शाहपुरा क्षेत्र के पंचायत राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं से विचार विमर्श किया। बाद में वो जोधपुर के लिए रवाना हो गये।
इससे पूर्व धनोप शक्तिपीठ पहुंचने पर धनोप प्रन्यास के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत ने राज्यपाल गहलोत का स्वागत किया तथा धनोप मातेश्वरी का चित्र भेंट किया। यहां पर गहलोत ने धनोप शक्तिपीठ के दर्शन करके आर्शिवाद लिया तथा देश में खुशहाली की कामना की।

मूलचन्द पेसवानी


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!