सवाई माधोपुर 7 जून। धरा जनसेवा संस्थान की ओर से विश्व पर्यावका दिवस के उपलक्ष में संस्थान के पदाविकको एवं स्वयं सेवकों ने पौधे लगाये एवं उनकी देख भाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव हरफूल बैरवा ने कहा कि पपर्यावरण दिवस लोगों को पंर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनो के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना है। संस्थान द्वारा जुलाई माह में बस एक पौधा माँ के नाम अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर संस्थान के कोर्डिनेटर जितेन्द्र सिहं, डॉ. हंसराज, वार्ड पंच नरेन्द्र बैरवा, दिनेश बैरवा, पृथ्वीराज बैरवा (योग शिक्षक) एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।