ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, रमेश चतुर्वेदी लहचौडा को बनाया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष


सूरौठ। ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को करौली जिले के श्री महावीर जी कस्बे में आयोजित हुई। बैठक में ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी मे रमेश चंद्र चतुर्वेदी लहचौडा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गुढ़ाचन्द्रजी निवासी महेश दास महन्त को प्रदेश संरक्षक, कैलाश शर्मा को प्रदेश सचिव, हिण्डौन निवासी भूपेंद्र अवस्थी को प्रदेश उपाध्यक्ष, त्रिवेन्द्र लाटा को प्रदेश सचिव, कुड़गांव निवासी महेश पाराशर को प्रदेश उपाध्यक्ष, सलेमपुर के राजेश शर्मा को प्रदेश सचिव, सत्येन्द्र शर्मा बालाजी को प्रदेश उपाध्यक्ष, त्रिभुवन शर्मा श्रीमहावीरजी को युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष, मण्डरायल निवासी पण्डित योगेश शर्मा को करौली जिलाध्यक्ष, कैलादेवी निवासी सत्यनारायण महेरा को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने नियुक्ति पत्र सौप कर संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रदेश संगठन कार्यालय प्रभारी शांतनु पाराशर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों से कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता, समाजिक समरसता एवं स्वजातीय गतिशीलता के लिए कार्य करते रहना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता ने सभी बंधुओ से समाज की एकता बनाए रखने पर जोर दिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now