भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के समक्ष दर्जनों लोगों को ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Support us By Sharing

गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है इस बार राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है: डॉ शैलेश

कुम्हेर। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुम्हेर द्वारा भाजपा कार्यकर्ता भू देव शर्मा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न समाजों के नागरिकों द्वारा पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी चुनावों में डीग कुम्हेर से भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने के लिए पूर्ण सहयोग और समर्थन का वायदा किया इस अवसर पर दीनदयाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, उम्मेद मेंबर जाटव, अशोक बंसल, रमनशर्मा, पंकजशर्मा , नेकराम शर्मा ,रामकुमार पहलबान, शयामसुन्दर ,गुलाबपान्डे ,लक्ष्मण राजपूत ,परतो जाटव, महेंद्र को डॉक्टर शैलेश द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहना कर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई गई इस अवसर पर डॉ शैलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है लेकिन राजस्थान में गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इसलिए इस बार राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष भगवान सिंह कटारिया, महामंत्री सतीश सेजवाल, सूर्य प्रकाश आर्य, डालचंद बघेल ,मक्खन पंजाबी, राजू शर्मा, मुकेश डांगी, मनोज शर्मा, महेंद्र वर्मा, बूटा सिंह, मुक्की सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

P. D. Sharma


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!