भूपेंद्र सिंह सोलंकी को मिला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक कर्मश्री अवार्ड
सूरौठ। जिला परिषद सदस्य एवं हिंडोन क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी को नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक कर्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समन्वय समरसता मंच के तत्वाधान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी को सामाजिक, राजनीतिक एवं समन्वय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वर्ण पदक कर्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा, जापान में नेपाल के राजदूत विष्णु हरि नेपाल , उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , लोकसभा सचिवालय में डी जी डॉक्टर बी.सी जोशी, अंतरराष्ट्रीय साधु समाज के अध्यक्ष विवेकानंद स्वामी, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट डॉक्टर ए पी सिंह सहित उपस्थित अतिथियों ने भूपेंद्र सिंह सोलंकी को नेपाल की टोपी, मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र व शाॅल पहनाकर मंच पर स्वर्ण पदक कर्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया। सोलंकी को स्वर्ण पदक कर्म श्री अवार्ड से नवाजे जाने पर करौली जिले के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी।
Pramod Tiwari

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.