मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर किया सेवा कार्य

Support us By Sharing

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर किया सेवा कार्य

सवाई माधोपुर 6 मई। शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस पर जिला संयोजक विनोद जैन के नेतृत्व में मंडी रोड़ स्थित कार्यालय पर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया व पशु पक्षियों के लिए परिंडो मे पानी एवं खेड़ में पानी भरवाया गया।
जिला संयोजक विनोद जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर जिला संयोजक विनोद जैन बनवारी लाल बैरवा, तूफान सिंह पंवार, दीपक जैन, शिवप्रसाद कांवरिया, डॉ सुनील जैन, राधेश्याम बेरवा सहित अनेक गांधी दर्शन के सदस्य उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!