मुनि गुण भूषण महाराज का जन्मजयंती महोत्सव मनाया


मुनि गुण भूषण महाराज का जन्मजयंती महोत्सव मनाया

कामां- धर्मनगरी अतिशय क्षेत्र सकल दिगम्बर जैन समाज ने मुनि श्री 108 गुण भूषण महाराज का जन्म जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया।
जिसमें श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर महिलाओं सहित वरिस्ठ पुजारी शीतल जैन ,संजय कानूगो राकेश जैन ,गौरव जैन निक्की ,राजेन्द्र जैन ने दीप प्रज्वलित किया
आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर महाराज श्री की प्रतिमा का अभिषेक उनके गृहस्थ जीवन के पुत्र लख्मी चंद जैन निवासी देहली ने किया साय श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन तिमा पर मंगल गीत महिला मंडल द्वारा गाये गए जैन समाज के संरक्षक महावीर जैन ने अपने उद्बोधन में महाराज श्री जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला समाज के गौरव जैन निक्की ने अपने उद्बोधन में बताया कि महाराज श्री ने मोह माया को त्यागकर वैराग्य का रास्ता चुना और अपने जीवन को सफल किया जो जीव संसार मे आया है उसका जाना निश्चित है केवल मार्ग का चयन जीव अपने ज्ञान के माध्यम से करता है और अपनी आगे की गति स्वयं अपने कर्मो से लिखता है महाराज श्री ने अपना अंतिम जीवन वैराग्य पथ पर चलकर मोक्ष मार्ग प्रशस्त किया
साय सभी महिला पुरूष वच्चो ने भक्ति भाव से महाराज श्री की प्रतिमा की मंगल आरती की
ज्ञात रहे 08 मई 1935 को महाराज श्री का जन्म कामा में 88 वर्ष पूर्व हुआ था आरती में जैन समाज के प्रधान सुभाष जैन अगोनिया देवेंद्र जैन अभियन्ता कपूर मास्टर भागचंद जैन राजेन्द्र जैन डी के जैन मित्तल सम्मिलित रहे

यह भी पढ़ें :  भीलवाडा सरस डेयरी बना रही बायो गैस से बिजली

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now