लाडपुरा स्कूल को दानदाताओं ने भेंट किए कंप्यूटर और प्रिंटर, शिक्षा के प्रति दिखाई जागरूकता
बामनवास (सवाई माधोपुर): ग्राम पंचायत लाडपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए भामाशाहों ने अपना सहयोग प्रदान किया है। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लाडपुरा के सम्मानित नागरिक और भामाशाह श्री राजेश कुमार अवस्थी एवं श्री मुरारी लाल जोगी ने विद्यालय को कंप्यूटर सिस्टम (CPU, प्रिंटर और LED) भेंट किए। इन संसाधनों को प्रधानाध्यापक श्री प्रेमराज मीना को समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति में सौंपा गया।
इनका भी रहा सहयोग:
भामाशाहों द्वारा दी गई इस भेंट के साथ-साथ पूर्व में युवा ग्राम विकास समिति, लाडपुरा द्वारा भी विद्यालय को 10 टेबल सेट प्रदान किए गए थे।
जताया आभार:
इस अवसर पर श्री जुगल किशोर अवस्थी (प्रदेश महामंत्री, सर्व शिक्षा अभियान विशेष शिक्षक संघ) ने भामाशाहों के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक और विद्यालय परिवार के साथ-साथ समस्त ग्रामवासियों ने भी सभी दानदाताओं को उनकी उदारता और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। यह कम्प्यूटर सैट 26 जनवरी को 2026 के अवसर पर बोला गया था।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।