महिला को दिलाई दर्द से मुक्ति, निकाली 10 किलो की गांठ


रणथम्भौर सेविका में होता है सेवा का काम – अभिमन्यु सिंह

सवाई माधोपुर 2 फरवरी। अपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल के केंद्र अधीक्षक अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सेविका में हमेंशा आम जन की सेवा का काम होता है।
उन्होने बताया कि ग्राम ढूंढा ग्राम पंचायत जटवाड़ा कला, सवाई माधोपुर निवासी 30 वर्षीय गीता देवी पत्नी रामहेत गुर्जर के पेट में बहुत अधिक दर्द था। काफी समय से खाना पचता नहीं था और कुछ खाते ही उल्टी हो जाती थी। वे काफी परेशान थे। उन्होंने कई जगह जाकर इलाज करवाने की कोशिश की परंतु कोई फायदा नहीं हो रहा था। किसी के बताने पर वह सेविका हॉस्पिटल में आए और यहां के वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ विकास कुमार से आकर मिले। डॉक्टर विकास ने उनकी तकलीफ को जानकर मरीज की संबंधित सभी जांच करवाई। जांचों में गांठ सी प्रतीत हो रही थी। उन्होंने मरीज को तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी और भर्ती करवाया।
डॉक्टर विकास ने बताया कि मरीज करीब 6 महीने से काफी अधिक परेशान थी। पेट में दर्द, कुछ खाने पर उल्टी होना, पेट फूलना जैसी बीमारी से परेशान थी। मरीज को भर्ती कराने के पश्चात अगले दिन उनका 2 घंटे का जटिल ऑपरेशन किया गया। उनकी जो गांठ थी वह आंतों से व पेशाब की नली से चिपकी हुई थी। पूरी की पूरी गांठ को बच्चेदानी समेत निकला गया। जब गांठ बाहर निकाली तो तकरीबन 10 किलो की गांठ थी। जटिल ऑपरेशन में बहुत मुश्किल से मरीज की जान बचाई गई। इसके पश्चात उन्हें सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां ऑक्सीजन, सक्शन मशीन व मॉनिटर की भी व्यवस्था थी। वहां पर नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, धर्मराज, जगदीश, महावीर, पूजा चौधरी आदि उनकी टीम ने 3 दिन उनकी अच्छी तरह से देखभाल की और उन्हें स्वास्थ्य लाभ देकर घर भेजा गया।
अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ शिष्य योग्य की बड़ी टीम 24 घंटे मौजूद रहती है तथा यह क्षेत्र का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद है। यहां आरजीएचएस, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, प्रमुख बीमा योजना, रेलवे, एफसीआई अनुबंध इलाज भी किया जाता है। अस्पताल में आसपास के क्षेत्र ही नहीं अपितु समीप के राज्य मध्य प्रदेश से भी सैकड़ो मरीज प्रतिदिन आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now