गंगापुर सिटी। बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित अग्रवाल शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12 वी परीक्षा परिणाम 2025 विज्ञान एवं कला वर्ग में छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विज्ञान वर्ग में आरती बाई प्रजापत पुत्री कमलेश प्रजापत 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कृष्णा बेरवा पुत्री गिर्राज बैरवा ने 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में कोमल सैनी पुत्री राम चरण सैनी ने 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं रीना सैनी पुत्री ओमप्रकाश सैनी ने 85.80प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता बीईईओ, महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट, कोषाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता बीओबी, स्कूल शिक्षा समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट, सदस्य बिहारी लाल गुप्ता मच्छीपुरा वाले, विष्णु जी सिंघल एलआईसी वाले एवं समस्त संस्थान पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगण तथा विद्यालय प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने खुशी व्यक्त कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन होनहार छात्राओं का साफा एवं माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।इस उपलब्धि पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता बीईईओ ने छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह सफलता विद्यालय का श्रेष्ठ शिक्षा प्रबंधन योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों तथा छात्राओं की मेहनत का परिणाम है | यह अत्यंत गौरव का विषय है। संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट ने बताया कि विद्यालय की शिक्षा में उन्नत तकनीक, शैक्षिक नवाचार एवं संस्कृति तथा अनुशासन का श्रेष्ठ उदाहरण पेश करते हुए छात्राओं ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।