लिमथान में उत्तम स्वामी की धर्म सभा कल सोमवार को
कुशलगढ़|विप्र फाउंडेशन के संयोजन में सर्व समाज के सहयोग से लिमथान स्थित श्री परशुराम व कृष्ण धाम पर प्रस्तावित 101कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ के पोस्टर विमोचन महामंडलेश्वर ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी ईश्वरानंद महाराज ने शनिवार को किया। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन जिला प्रवक्ता एवं विष्णु याग के कार्यक्रम संयोजक विनोद पानेरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी प्रदेश सरक्षक वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ललित कुमार जोशी वरिष्ठ पदाधिकारी के. के. शुक्ला जिला महामंत्री शशि कुमार शर्मा महेश उपाध्याय नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव रिटायर्ड पुलिस अधिकारी शांतिलाल चोबीसा शिक्षाविद् पुष्पेंद्र पंडया युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रज्ञेश् पंडया कैलाश जोशी महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री बरखा जोशी पार्षद सोनिया वैष्णव ललित जोशी राती तलाई जितेंद्र वैष्णव रामशंकर जोशी हसमुख जोशी सहित अनेक विप्रजन उपस्थिति थे। विप्र फाउंडेशन के प्रकल्प श्री परशुराम सेवा सस्थान लिमथान के संयोजक महेश जोशी और सह संयोजक राजेंद्र चोबिसा ने बताया कि 30 अप्रेल को श्री परशुराम जयंती से 2 मई श्री शंकराचार्य जयंती तक चलने वाले 101कुंडीय यज्ञ में ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि लिमथान स्थित श्री परशुराम व श्री कृष्ण मंदीर पर चल रहे वज्र लेप कार्य का अवलोकन करने सोमवार दोपहर 12 बजे उत्तम स्वामी लिमथान मन्दिर जाएंगे। वे यहां धर्म सभा को संबोधित करेंगे। इधर बड़ोदिया व आस पास के गांवों में आयोजन को लेकर जन सम्पर्क प्रारम्भ कर दिया गया है। इसमें स्वामी विवेकानंद महाराज अनुष्ठान के आचार्य किशोर शुक्ला कार्यक्रम संयोजक विनोद पानेरी पण्डित दीपक शुक्ला शिवनारायण शुक्लाज़ चन्द्रेश्वर जोशी नारायणलाल पाठक सहित विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी जूटे हुए हैं।