108 कुण्डिय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Support us By Sharing

चार दिवसीय भारत नव चेतना गायत्री 108 कुण्डिय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

भरतपुर-आज गायत्री महायज्ञ का प्रारम्भ विशाल पाण्डाल में हुआ, यज्ञ में महिलाऐं व यज्ञोचित वस्त्र धारण कर वेदियों पर बैठे। यह दृश्य बहुत ही शकून भरा हुआ था, यज्ञ कराने वाले व साजिन्दो का स्वर,लय,ताल उच्चारण स्पष्ट व ओज पूर्ण था। वेद मंत्रो के द्वारा देव आव्हान किया गया जिन्हे सुनकर वातावरण देवीय व वेदमय हो गया। सबके मन प्रफुल्लित हो गये।
यज्ञ के दौरान सभी हवन कुण्डों पर हवन सामग्री आदि की व्यवस्था हेतु गायत्री प्रेमी बहिनें व भाई निरंतर घूम घूमकर करते रहे। जगह-जगह पर व्यवस्थार्थ काउंटर बनाए गये हैं।


देवपूजन आचार्य वरण कृष्ण कुमार अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सपत्नीक, श्रीनाथ एडवोकेट ने सपत्नीक, सुरेश मेठी एडवोकेट ने सपत्नीक द्वारा किया गया सप्त ऋषि पूजन आह्वान श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, रामसिंह बर्मा,चन्द्र शेखर भारद्वाज, ईश्वरी प्रसाद, गजराज सिंह, अनिल पांचाल, समर वीर सिंह, ममता पाराशर, राम गोपाल शर्मा ने सपत्नीक किया, सर्वतोभद्र पूजन रूपेश, संदेश, पीयूष ने किया, सद्ग्रंथो का पूजन नरेन्द्र जोशी, देवेन्द्र चामड , सुरेश पाराशर ने सपत्नीक किया, तत्व वेदी पूजन डा भगवान सिंह सोगरवल, डा इंदु राज कुमार, अनूप शर्मा, डा जय सिंह कहरवाल,रामेश्वर अमीन, ने सपत्नीक किया, अंत में यज्ञ भगवान की आरती रजनी अग्रवाल “निदेशक हरी ऑयल इंडस्ट्रीज”द्वारा किया गया, यज्ञ में कार्य कर्ता के रूप में तारा देवी, सरोज जायसवाल, विनीता, कमलेश खटाना, कमलेश, शशी, रेखा वर्मा, संतोष शर्मा नदवई , केदार पाराशर, हीरालाल सोनी, अशोक अग्रवाल, डा गिरीश शर्मा, चंद प्रकाश जसोरिया, रमेश चन्द्र पाराशर, ललित प्रसाद सिंघल, राजेश मित्तल आदि सभी भाइयों ने सहयोग किया,आज देव आहवान मे वेद मंत्रों द्वारा सभी देव शक्तियों का भाव भरा आव्हान किया गया, शांति कुंज हरिद्वार से माननीय अरुण खंडार, तारा चन्द जी, श्याम आदि के नेतृत्व मे कार्यक्रम सम्पन्न कराने विद्वानों की टोली आई हुई है, कल प्रातः 8 बजे से यज्ञ व सभी संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे, संस्कारों में पुंसवन, नामकरण, दीक्षा, अन्न प्रा सन्न, यज्ञोपवीत, मुण्डन आदि संस्कार निशुल्क कराएं जायेंगे, सायं 6बजे से 24000 हजार दीपकों का दीप यज्ञ कराया जायेगा, इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम को देखने जरूर आवे। संचालन डा सुशील पाराशर ने किया।


शांति कुंज हरिद्वार से आयी टोली के टोली नायक श्री अरुण खंडार ने यज्ञ कराया एवं उनके नेतृत्व में प्रवचन सायं 6 से 9 बजे तक होंगे। इस अवसर पर गायत्री तपोभूमि मथुरा के मुख्य ट्रस्टी रमेश पाराशर, मुख्य ट्रस्टी देवेन्द्र चामड, डॉ सुशील पाराशर, डॉ गिरीश शर्मा, डा.जय सिंह कारवार, सुरेश पाराशर, हीरालाल सोनी, रवीन्द्र सिंह इन्डिया, श्याम सिंह नदबई, नरेन्द्र जोशी,बृजेश शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, समता आंदोलन जिला अध्यक्ष केदार नाथ पाराशर, ईश्वरीप्रसाद शर्मा, रामेश्वर दयाल अमीन, दिनेश जघीना, बृज भूषण पाराशर, छीतर सिंह ,आदि हजारों की तादाद में लोगों ने यज्ञ का पुण्य कर्म किया। भोजन प्रसादी की व्यव्स्था डा सतीष पालीवाल जी की टीम संभाल रही है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!