108 कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ की निकाली प्रभात फेरी

Support us By Sharing

108 कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ की निकाली प्रभात फेरी

भरतपुर- जयंती नगर,नमक कटरा, आदर्श नगर,अनुजय नगर,न्यू आदर्श कालोनी में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की प्रभात फेरी निकाली गई। शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वाधान में होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए पीले चावल बांटकर 21 सितम्बर, 2023 को निकलने वाली कलश यात्रा के लिए बहिनों को आमंत्रण दिया। 22 सितम्बर,2023 को देव पूजन के लिए जोड़े से आने के लिए आमंत्रण दिया गया। दिनांक 23 सितम्बर, 2023 को सभी प्रकार के संस्कार यज्ञ में नि:शुल्क कराए जाएंगे। सायं 24000 दीपकों का भव्य दीप यज्ञ किया जाएगा। 24 सितम्बर, 2023 को पूर्णाहुति होगी, प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक प्रवचन भी होंगे। सभी धर्म प्रेमी भाइयों को आमंत्रित किया गया, यज्ञ शाला का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शक्ति कलश भी शहर व आस पास के गावों में जा रहा है। सभी भाई बहिन बड़ी श्रद्धा विश्वास के साथ पूजन कर यज्ञ में भागीदारी का संकल्प लें रहे हैं। गायत्री शक्ति पीठ पर सवा लाख जप का अनुष्ठान भी चल रहा है। इसमें स्थानीय सभी भाई बहिन बड़ी श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। प्रभात फेरी में श्यामसिंह नदबई, सुरेश पाराशर,नरेन्द्र जोशी,कोशलेश शर्मा, वाइस प्रिसीपल बाबूलाल कटारा, श्यामसुन्दर कुम्हेर,बहादुर सिंह करौली, डा. सुशील पाराशर,डा. गिरीश, डा. भगवान सिंह,गिरीश सिंघल,सारस्वत अलवर,अनिल शर्मा,विनीता बहिन, ज्ञानेंद्र इंजीनियर अलवर, रविसिंह इंदौलिया आदि उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!