108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु कृष्णा नगर में प्रभात फेरी निकाली
भरतपुर- गायत्री परिवार द्वारा 21 सितम्बर, 2023 से 24 सितम्बर, 2023 तक होने वाले नव चेतना जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु गायत्री परिजनों द्वारा बरसात में भी कृष्णा नगर कालोनी में प्रभात फेरी निकाली गई | प्रभात फेरी मे रवि सिंह नदवई इंदौलिया, श्याम सुन्दर शर्मा कुम्हेर ,श्यामसिंह जोन प्रतिनिधि पुष्कर, ललित प्रसाद सिंघल पूर्व अध्यक्ष गायत्री शक्ति पीठ, डा. सुशील पाराशर सहायक प्रबन्ध ट्रस्टी, डा. भगवान सिंह, कोशलेश शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, जगदीश ट्रेजरी, नरेन्द्र जोशी उपजोन प्रभारी , सुरेश पाराशर यज्ञ संयोजक , राम गोपाल, गजराज सिंह ट्रस्टी उपस्थित रहे | सभी ने घर घर पीले चावल देकर यज्ञ में आमंत्रित किया | यज्ञ में बच्चो के सभी संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे, संस्कारों में पुंसवन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्न प्राशन, विद्यारंभ संस्कार प्रमुख हैं,21 सितम्बर, 2023 को 1100 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसके लिए गायत्री शक्तिपीठ पर कलश की उपलब्धता है, यज्ञ में सभी बैठ सकते हैं, सभी को इसके लिए आमंत्रित किया, प्रातः नरेन्द्र जोशी के नेतृत्व में शक्ति कलश, चिकसाना आदि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गया जहां माताओं बहिनों द्वारा बड़ी श्रद्वा के साथ पूजन किया | गायत्री शक्तिपीठ पर अखण्ड जप यज्ञ की सफलता के लिए चल रहा है | जिसमें जिले से आए परिजन 24 लाख गायत्री मंत्रो का जाप कर रहे हैं |