अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के 111वें अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जेनेवा (स्विटजरलैंड) में आयोजित श्रमिक प्रतिनिधि के रूप में भारत से मुकेश गालव प्रतिनिधित्व करेगें
गंगापुर सिटी 1जून। आईएलओ द्वारा आयोजत 111वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन स्विटजरलैंड की राजधानी जेनेवा में दिनांक 05 से 16 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री श्री मुकेश गालव भारत का प्रतिनिधित्व करेगें।
यह जानकारी देते हुये हिन्द मजदूर सभा राजस्थान प्रदेश सचिव व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि पूरे विश्व के 173 देशों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधि (सरकार, उद्योगपति एवं श्रम संगठनोें) भाग ले रहे है। यह प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार के नेतृत्व में भाग ले रहे है। इस सम्मेलन में श्रम कानून, श्रमिकों की बेहतर स्थिति, उत्कृष्ठ कार्य, लैंगिक समानता एवं श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर संयुक्त रूप से सरकार, उद्योगपति एवं श्रम संगठनों के प्रतिनिधि अपने अपने दृष्टिकोण से सर्वसम्मति बनाकर रिकमण्डेशन एवं कन्वेंशन पारित होती है। जिसको नैतिकता के आधार पर सम्स्त सदस्य देश अपने अपने देशों में लागू करते है।
इसके अतिरिक्त पूर्व में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में पारित कन्वेशन्स का जिन जिन देशों मंे उल्लंघन होता है। ऐसी परिस्थिति में संबंधित देशों पर निरिक्षण कार्यवाही पर भी वार्ता कर समुचित निर्देश पारित किये जाते है।
गालव का करेंगे स्वागत
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव कल शुक्रवार को नंदा देवी एक्सप्रेस से कोटा से दिल्ली की ओर रवाना होंगे एवं रात्रि में हवाई यात्रा द्वारा जिनेवा जाएंगे।
इस अवसर पर नंदा देवी एक्सप्रेस पर गंगापुर सिटी में गालव का गंगापुर सिटी के यूनियन कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।