12 Jyotirlinga: देश में किन जगहों पर हैं 12 ज्योतिर्लिंग, जानिए ज्योतिर्लिंग और इनके नाम


Name of 12 Jyotirlinga: भारत में भोलेनाथ के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग हैं। कहते हैं कि यहां भगवान शिव ज्योति के रूप में स्वयं विराजमान हैं। जानिए देश की किन जगहों पर हैं ये ज्योतिर्लिंग और इनके नाम।

भारत में कई धार्मिक क्षेत्र है और यहां पर पवित्र मंदिर भी हैं। कई भक्त हर साल भगवान शिव के इन मंदिरों, शिवालयों में लाखों की संख्या में जाते हैं। इन्हीं पवित्र शिवालयों में भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग भी हैं। इन ज्योतिर्लिंगों को शिव के विभिन्न स्वरूप माना जाता है। यहां बता रहे हैं 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और ये कहां स्थित है।

1) सोमनाथ (गुजरात, गिर सोमनाथ)-यह भारत के सबसे फेमस ज्योतिर्लिंगों में से एक है। भगवान शिव इस मंदिर में चमकते प्रकाश स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। इसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। मंदिर रोजाना सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुलता है।

यह भी पढ़ें :  Shri Somnath: सर्वप्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ, भगवान शिव यहां साक्षात विराजमान हैं

2) नागेश्वर (गुजरात, दारुकावनम)-गुजरात में सौराष्ट्र के तट पर, गोमती द्वारका और बैत द्वारका के बीच स्थित, नागेश्वर भारत में फेमस ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। यह भारत के सबसे शक्तिशाली ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर खुलने का समय सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक है। वहीं भक्त सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच दर्शन के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  Shri Nageshwar Jyotirlinga: श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग; दर्शन मात्र से मिल जाती हैं, नाग दोष से मुक्ति

3) भीमाशंकर (महाराष्ट्र, पूणे)-भीमा नदी के तट पर, भीमाशंकर मंदिर है। भीमाशंकर मंदिर आने वाले भक्त, पास में ही स्थित पार्वती के अवतार कमलाजा मंदिर भी देखते हैं। यह भारत के सबसे फेमस ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर खुलने का समय सुबह 4:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। इसके बाद मंदिर शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे तक। दोपहर में मध्यान आरती के समय 45 मिनट के लिए दर्शन बंद कर दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :  Bhimashankar Jyotirlinga: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग; जहां सूर्योदय के बाद पूजा करने से मिलती है हर पाप से मुक्ति

4) त्र्यंबकेश्वर(महाराष्ट्र, नासिक)- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग ब्रह्मगिरि पर्वत के पास स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग का सबसे अनोखा हिस्सा इसकी आकृति है। यहां मंदिर के बजाय एक खाली स्थान है जिसके अंदर तीन खंभे लगे हुए हैं। जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर खुलने का समय सुबह 5:30 बजे से रात 9 बजे तक है।

यह भी पढ़ें :  Trimbakeshwar Jyotirling: त्र्यम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग; त्रिदेव रूप में यहां वास करते हैं महादेव

5) घृष्णेश्वर मन्दिर(महाराष्ट्र, औरंगाबाद)-  घृष्णेश्वर मंदिर शिव पुराण के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो अजंता और एलोरा की गुफाओं के पास है। औरंगाबाद में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दर्शन और पूजा के लिए, सुबह 5:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच मंदिर जाएं। श्रावण के दौरान, दर्शन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे के बीच होता है।

यह भी पढ़ें :  Ghrishneshwar Jyotirlinga: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग; दर्शन से पूरी होती है संतान सुख की कामना

6) बैद्यनाथ (झारखंड, देवघर)- वैद्यनाथ या बैद्यनाथ या वैजीनाथ भी हिंदू धर्म के सती के 52 शक्तिपीठों में से एक है। मंदिर खुलने का समय 4 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

यह भी पढ़ें :  Baidyanath Jyotirlinga: Baba Baidyanath Temple; बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव और शक्ति एक साथ हैं विराजमान

7) महाकालेश्वर (मध्य प्रदेश, उज्जैन)-महाकालेश्वर मंदिर, एक और ज्योतिर्लिंग है जिसका अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व है। माना जाता है कि मध्य भारत के फेमस ज्योतिर्लिंगों में से एक, महाकालेश्वर मंदिर की स्थापना पांच वर्षीय बालक श्रीकर ने की थी, जो उज्जैन के राजा चंद्रसेन की भक्ति से प्रेरित था। ये मंदिर खुलने का समय सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक है। भक्त सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक, शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक और रात 8 बजे से 11 बजे तक यहां दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  Mahakaleshwar Jyotirlinga: महाकालेश्वर मंदिर; ताजा मुर्दे की भस्म से भगवान महाकाल का किया जाता है श्रृंगार

8) ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश, खंडवा)-ओंकारेश्वर, भारत के सबसे पवित्र जगहों में से एक है। लोगों का मानना ​​है कि एक बार देवताओं और दानवों के बीच युद्ध हुआ था और देवताओं ने जीत के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की थी। प्रार्थना से संतुष्ट होकर, भगवान शिव ओंकारेश्वर के रूप में प्रकट हुए और देवताओं को बुराइयों पर विजय मिली। ये मंदिर खुलने का समय सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक है। दर्शन के लिए सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे और शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे के बीच जा सकते है।

यह भी पढ़ें :  Omkareshwara Jyotirlinga: ओंकारेश्वर मंदिर; पृथ्वी का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां हर रात को सोने के लिए आते हैं महादेव

9) काशी विश्वनाथ ( उत्तर प्रदेश, वाराणसी)- वाराणसी में स्वर्ण मंदिर के रूप में फेमस है। इसे देश के पहले ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह भारत में सबसे ज्यादा फेमस 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर हर दिन सुबह 2:30 बजे से रात 11 बजे तक खुलता है। यहां आरती का अलग-अलग समय है।

यह भी पढ़ें :  Kashi Vishwanath Jyotirling: साक्षात् भगवान शिव यहाँ करते है निवास

10) केदारनाथ (उत्तराखंड, केदारनाथ)- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग को हिंदू धर्म के 4 धामों में से एक भी माना जाता है। अत्यधिक ठंडे मौसम और बर्फबारी के कारण, मंदिर सर्दियों के दौरान 6 महीने के लिए बंद रहता है और केवल मई से जून तक खुला रहता है। गर्मियों के मौसम में ये सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

यह भी पढ़ें :  Kedarnath Jyotirlinga: देवी-देवता करने आते है, भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

11) रामेश्‍वरम (तमिलनाडु, रामेश्‍वरम द्वीप)-  कहते हैं कि रावण से जीत के बाद भगवान राम ने रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा की थी। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग भी भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पवित्र जगहों में से एक है, जो तमिलनाडु में मदुरै के माध्यम से पहुंचा जाता है। मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक। रात 8 बजे तक दर्शन के लिए खुलता है।

यह भी पढ़ें :  Rameshwaram Jyotirlinga: भगवान राम के देवता स्वरूप जहां पूजे जाते हैं भगवान शिव

12) मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश, श्रीशैलम)- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर कृष्णा नदी के किनारे पर श्री शैल पर्वत के ऊपर है। मल्लिकार्जुन के मंदिर में शिव और भ्रामराम्बा या पार्वती के देवता शामिल हैं और इसे सती के 52 शक्तिपीठों में से एक के रूप में जानते है। मंदिर खुलने का समय सुबह 4:30 बजे से रात 10 बजे तक है।

यह भी पढ़ें :  Mallikarjuna Jyotirlinga: जहां अमावस्या के दिन स्वयं भगवान शिव और पूर्णिमा के दिन आती हैं माता पार्वती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now