त्रिमेस बड़ोदिया के 13 बटुकों ने धारण किया ब्रह्मसूत्र


मुख्य आचार्यो ने बटुकों को विद्यार्थी जीवन में ब्रह्मचर्य का पालन , माता पिता गुरु एवं वरिष्ठजनो की आज्ञा का पालन करने एवं भविष्य में व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया

कुशलगढ़|बड़ोदिया कस्बे में इष्टदेव भगवान एकलिंगनाथ एवं माँ कात्यायिनी की अनुकम्पा से त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज एवं त्रिमेस युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित उपनयन संस्कार में 13 बटुकों ने धारण किया ब्रह्मसूत्र।त्रिमेस इकाई अध्यक्ष विनोद शुक्ला एवं आयोजन समिति कोषाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला एवं शिवनारायण शुक्ला,दीपक शुक्ला के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से 13 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया।कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे गणपति पूजन से ग्रह शान्ति होम,बटुक संस्कार,मोनीबन्ध धारण एवं बटुक दौड़ तक समापन हुवा। आयोजन समिति के पवन जोशी एवं युवा क्लब अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार में त्रिमेस पथोक चोखरा के ग्यारह गाँवो के पंचो ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी। जिनका बड़ोदिया इकाई द्वारा उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।उपनयन संस्कार हेतु हेयान पुत्र हिमांशु ठाकुर बड़ोदिया,गर्व पुत्र राजेश शुक्ला बड़ोदिया, जयस्व पुत्र हितेश जोशी बड़ोदिया,प्रशस्त पुत्र नितेश जोशी बड़ोदिया,आरव पुत्र नीलेश ठाकुर बड़ोदिया,युवान पुत्र दीपेश ठाकुर बड़ोदिया,गुनमय रुद्रांश पुत्र गजेंद्र ठाकुर बड़ोदिया,दिव्यांश पुत्र जयदीप पण्ड्या सुरवानिया, प्रसून पुत्र किशोर पण्ड्या नयागांव, एकलव्य पुत्र हर्षवर्धन पण्ड्या बांसवाड़ा, जियांश पुत्र संजय पण्ड्या छींच,प्रखर पुत्र दिनेश पण्ड्या नोगामा ने जनेऊ धारण किया एवं माता पिता से भिक्षा ली।आयोजन में मातृशक्तियो ने बटुकों को आशीर्वाद देते हुवे मंगल लोकगीत का गायन किया।मुख्य आचार्यो ने उपनयन संस्कार के दौरान बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा देकर वस्त्र,दंड एवं जनेऊ धारण करवाया साथ ही विद्यार्थी जीवन मे ब्रह्मचर्य पालन,माता- पिता गुरु एवं वरिष्ठजनों की आज्ञा का पालन करने एवं भविष्य में व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। शैक्षिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे इस हेतु बटुकों को पुस्तक-कलम भेंट की गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ मोतीलाल जोशी,गौरीशंकर ठाकुर,देवीलाल पानेरी,हरिशंकर ठाकुर,दिनेश ठाकुर,रामेश्वर ठाकुर,भवानीशंकर ठाकुर,जगदीश जोशी,हेमन्त जोशी, त्रिमेस सचिव प्रकाश जोशी,गिरिजाशंकर ठाकुर,विनोद पानेरी,किशोर ठाकुर,लक्ष्मीनारायण जोशी,कैलाश जोशी,जगदीश ठाकुर,सुरेश शुक्ला, डॉ. राजेश जोशी, डॉ. नरेंद्र पानेरी,राजेश ठाकुर,हितेश शुक्ला, भरत ठाकुर,विनीत शुक्ला, हरेन्द्र जोशी,महेश पानेरी,दीपक पानेरी,धर्मेंद्र आर जोशी जयप्रकाश जोशी,मुदित जोशी,कुशाग्र जोशी,जयकुमार जोशी,राकेश जोशी,पुष्पेंद्र शुक्ला,अनिल शुक्ला,विनीत ठाकुर,विवेक जोशी,विकास शुक्ला,कुलदीप जोशी,सुभाष शुक्ला, पुनीत ठाकुर,गिरीश जोशी,कल्पेश ठाकुर,मनोज जोशी,हार्दिक पानेरी,वैभव ठाकुर,दर्शन ठाकुर,मयंक ठाकुर,कपिल जोशी,सहित त्रिमेस युवाक्लब एवं परशुराम मण्डल के कार्यकर्ता सहित त्रिमेस पथोक चोखरा के समाजजन मौजूद रहे।भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी त्रिमेस युवाक्लब के कार्यकर्ताओं ने संभाली। उक्त जानकारी युवा क्लब के कुलदीप जोशी एवं कपिल जोशी ने दी।

यह भी पढ़ें :  मंदिर निर्माण के लिए सर्व समाज के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों के साथ किया भूमि पूजन


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now