भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती आयोजित

Support us By Sharing

डीग|जिला कलेक्टर कार्यालय एवं अंबेडकर स्मारक पर रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में डॉ अम्बेड़कर जन्म जंयती मनाई गई। जिला कलेक्टर डीग द्वारा डॉ अम्बेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया एवं डॉ. अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। साथ ही डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिया प्रेरित किया। डॉ अम्बेड़कर जन्म जंयती का कार्यक्रम आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य व्यक्तियों द्वारा सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।तथा उपखण्ड अधिकारी डीग द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर उपस्थित व्यक्तियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा, एसडीएम डीग रवि कुमार गोयल, नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह सहित कलेक्टरेट के अधिकारीयों कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!