डीग जिले में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई 1340 वीं जयंती


डीग 14 अप्रैल|डीग शहर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।जहां डीग जिलें में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान सांय 4 बजे नई सड़क स्थित भीम आश्रम से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा निकाली गई।जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने डीग पहुंचकर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।और शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जाटव समाज के अध्यक्ष जसवंत भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में डीग शहर के कोर्ट परिसर के बहार संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रातः 8:00 बजे डीग – कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह ,जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, उपखंड अधिकारी देवीसिंह सहित अन्य लोगों ने भी पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस दौरान शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भीम आश्रम पर ही संपन्न हुई। जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समाज के अध्यक्षों द्वारा शोभायात्रा में पुष्प वर्षा एवं ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया।
इस मौके पर महेश चंद, सचिन निमेष, धर्मेंद्र जाटव ,राहुल निमेष, दिनेश, सुनील बाबा, गोपाल इंदोलिया,सोहन लाल भारती, राजेश भण्डारी, रविन्द्र,विक्रम एडवोकेट,धर्मपाल,सुखराम पटवारी, रामकिशोर,शशि,दिनेष,जगदीश,सागर,फूलचंद,भोला,
राजसिंह,अनिल,मोहन मास्टर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  कुशलगढ में भविष्य प्रजापति ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 95.20 प्रतिशत हासिल किया


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now