1500 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा को समर्थन के लिए पंचकल्याणक महोत्सव में विशाल सभा आयोजित-विश्व जैन संगठन


कुशलगढ़|बड़ोदिया में 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्ष स्थली गिरनार जी के लिए पद यात्रा में 22 कदम अवश्य चलना और यात्रा में 1 रुपया प्रतिदिन का अवश्य सहयोग करना- पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी मुनिराज 2 फरवरी 2025 को राजस्थान की पुण्य धरा बांसवाड़ा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के पंडाल में दिल्ली से गिरनार जी तक 1500 किमी लंबी 101 दिवसीय नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा के समर्थन में परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में जिला बांसवाड़ा समाज की विशाल सभा का आयोजन किया गया। समर्थन सभा की संबोधित करते हुए दिल्ली से आए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि जैन समाज के इतिहास में प्रथम बार दिल्ली से गिरनार जी की विशाल धर्म पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य 22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के जन्म तप मोक्ष के साथ उनके मोक्षस्थल गिरनार जी के बारे में प्रचार करना और अगामी 2 जुलाई 2025 को निर्वाण दिवस पर समाज को पद यात्रा के साथ गिरनार जी पहुंचकर दर्शन करवाना है। सकल जैन समाज और संस्थाओं के सहयोग से पूज्य संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में दिल्ली से पद यात्रा का शुभारंभ 23 मार्च को दिल्ली से होगा। समर्थन सभा में विराजमान पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज से संघ सहित पद यात्रा में सानिध्य, मार्गदर्शन और आशीर्वाद देने हेतु निवेदन किया गया। विशाल समर्थन सभा को संबोधित करते हुए पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज ने धर्म पद यात्रा को मंगल आशीर्वाद देते हुए 22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान मोक्ष स्थल के दर्शन के लिए समाज को यात्रा में शामिल होकर कम से कम 22 कदम चलने और यात्रा में सहयोग हेतु प्रतिदिन 1 रुपया राशि देने के लिए मार्गदर्शन दिया। पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीया ने जैन संतों की कठिन तप चर्या का उल्लेख करते हुए पूज्य आचार्य से धर्म पद यात्रा में पूर्व सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश संघवी, बंड़ी लाल धर्मशाला जूनागढ़ कमेटी के कोषाध्यक्ष तेजस तलाटी समाज सेवी महावीर बोहरा दशा हूमड समाज के उपाध्यक्ष केशरिमल खोड़निया और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पद यात्रा का समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।अहमदाबाद से विशेष रूप से आए युवा उद्यमी राज मेहता जयपुर से संगठन के संयोजक दीपेश जैन और अध्यक्ष बाबू लाल जैन ने सभी युवाओं का पद यात्रा में शामिल होने और समाज को सहयोग के लिए आह्वान किया। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान भरत गांधी नौगामा की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन द्वारा विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। संजय जैन विश्व जैन संगठन द्वारा महावीर बोहरा समाज सेवी बांसवाड़ा को विशेष सलाहकार कार्यकारिणी विश्व जैन संगठन राजस्थान केसरीमल खोड़निया (केशुभाई)बड़ोदिया को विशेष सलाहकार कार्यकारिणी विश्व जैन संगठन राजस्थान पिंकेश जैन कलिंजरा को जिलाध्यक्ष विश्व जैन संगठन, बांसवाड़ा नितेश जैन अध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा अक्षय घोड़ा उपाध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा सुशील गांधी महामंत्री विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा व नरेश पिंड़ारमिया को अध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा नौगामा के मानोनयन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि पारसोला में 33 पिछियों सहित ससंघ विराजमान पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी मुनिराज, बागीदौरा में ससंघ विराजमान आर्यिका श्री 105 विज्ञानमति माता जी और डूंगरपुर में विराजमान पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने धर्म पद यात्रा के मंगल आशीर्वाद दिया और बांसवाड़ा,डूंगरपुर, पारसोला, बागीदौरा जैन समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का सम्मान कर धर्म पद यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राजस्थान के लिए धर्म पद यात्रा के प्रचार के लिए बैनर का विमोचन किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now