विश्व हिंदू परिषद के 4 कार्यकर्ता हुए अयोध्या रवाना, 10 दिन देंगे अपनी सेवाएं
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में सेवा कार्य करने के निमित विश्व हिंदू परिषद की सूचना पर भीलवाड़ा से 4 कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए। यह कार्यकर्ता संगठन की सूचना पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या क्षैत्र में 10 दिन तक प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया ने बताया कि भीलवाड़ा से विराट सोनी, जमनालाल तेली, अनिल वैष्णव व अभिषेक पाराशर को दूधाधारी गोपाल मंदिर से भगवा दुपट्टा पहनाकर अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर दूधाधारी मंदिर पुजारी कल्याण शास्त्री, विहिप भीलवाड़ा महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश बहेड़िया, बजरंग दल महानगर संयोजक अखिलेश व्यास, बजरंग दल प्रखंड संयोजक कैलाश साहू सहित मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ मुह मिठा कर उन्हें रवाना किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।