50 हजार महिलाएं करेंगी सीएम आवास का घेराव, भाजपा महिला मोर्चा का है आंदोलन


50 हजार महिलाएं करेंगी सीएम आवास का घेराव, भाजपा महिला मोर्चा का है आंदोलन

भरतपुर 03 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आगामी 5 जुलाई को जयपुर में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद रंजीता कोली ने सोमवार शाम को बयाना में डांक बंगला पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस आंदोलन में भरतपुर जिले से दो हजार महिलाऐं व पूरे प्रदेश से पांच हजार महिलाऐं शामिल होकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगी और सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितने महिला अत्याचार बढे है। उतने कभी नही बढे। पुलिस प्रशासन व सरकार के विधायक निरंकुश और निष्क्रिय बने हुए है। जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी असफल साबित हुए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे हालात है कि महिलाओं व बालिकाओं का अकेले घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उनकी अस्मत खतरे में है। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया जाएगा। जो राजस्थान के इतिहास में अब तक का सबसे बडा आदंोलन होगा। उन्होंने गहलोत सरकार पर भाजपा के सांसद व विधायकों के साथ भी गलत व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए सवाल किया कि कहां गई वह प्रियंका गांधी जो कहती थी कि मैं लडकी हूं लड सकती हुं। अब राजस्थान में महिलाओं पर बढते अत्याचारों को लेकर वह क्यों नही लड रही। उन्होंने  बताया कि नेशनल ब्यूरो क्राइम के अनुसार ही राजस्थान अपराधों के मामले में दूसरे नम्बर पर पहुंच गया है और आदोलन में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ललिता गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरन जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, भाजपा नेता नरोत्तमसिंह अड्डा आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  Shri Ganesh Mandir, Moti Dungri: श्री गणेश मन्दिर, जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now