नारायणी धाम के लिए 5वीं पदयात्रा रवाना

Support us By Sharing

 गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए पदयात्री, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

डीग |सैन समाज नगर की ओर से नारायणी धाम पदयात्रा रमनलाल नगर के नेतृत्व में 5वीं पदयात्रा शनिवार को डीजे और गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में सैंकड़ो पदयात्री नारायणी माता के जयकारे लगाते हुए और भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे।

पदयात्रा के रवाना होने से पहले सैन समाज के लोगों के अलावा समिति के पदाधिकारी-सदस्य नारायणी माता मंदिर खोडकी नगर पर एकत्रित हुए। यहां सबसे पहले समाज के पदाधिकारियों ने पदयात्रा की रूपरेखा के बारे में बताया। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ। समारोह के बाद विधिवत पदयात्रा के झंडे और सैन भगवान के साथ नारायणी माता की पूजा अर्चना की गई और इसके बाद नारायणी माता की प्रतिमा को फूलों से सजे-धजे रथ में विराजित करने के बाद पदयात्रा रवाना हुई।

पदयात्रा में सबसे आगे समाज के युवा झंडा लिए और इसके पीछे रथ के आगे और रथ के पीछे डीजे और बैंड बाजों के आगे भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए और नारायणी माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ पदयात्रियों को अल्पाहार कर कोल्डड्रिंक आदि पिलाकर स्वागत किया। पदयात्रा नारायणी माता मंदिर खोडकी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजार और मार्गों से होते हुए नारायणी धाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के नारायणी धाम पहुंचने पर माता के भक्त दर्शन करेंगे और इस मौके पर भंडारा आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह , बाबूलाल फौजी , नरपत थून , प्रहलाद , गंगाशरण , पिंटू , फूलसिंह , केदार शैमली, राधेश्याम डाबक , ओमी जाटोली , मानसिंह ,मेघश्याम , बिरजी , देवीसिंह , गीता थून ,मंगल , सुरेश भाबलि , प्रताप सिंह , तरुण व समाज के अन्य लोग मौजूद रहे |


Support us By Sharing
error: Content is protected !!