हत्या के प्रयास में 2000-2000 के छह इनामी फरार मुलजिमों को बाटोदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में बुधवार को बाटोदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में कई महीनों से फरार चल रहे 2000-2000 के छह इनामी फरार मुलजिमों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बोली आरपीएस नीलकमल मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास आरपीएस सीताराम मीणा के निकटतम सुपरविजन में बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में की गई। थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सांचोली निवासी परिवादी लेखराज पुत्र रामजीलाल ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी क्षेत्र से फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन शातिर आरोपियों द्वारा बार-बार ठिकाना बदलने के कारण वे गिरफ्त से बचते रहे। मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर चंपाराम उर्फ सीपी पुत्र बीरबल मीणा निवासी धौलाभाटा बड़ागांव कहार, दीपक उर्फ दीपू पुत्र गंगाविशन मीणा निवासी बड़ागांव कहार, बलराम उर्फ बल्या पुत्र रतनलाल निवासी बड़ागांव कहार, रवि पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी बड़ागांव कहार, मोहन उर्फ मोनू पुत्र रामजीलाल मीणा निवासी बड़ागांव कहार तथा कमलेश उर्फ गोलू पुत्र जयकिशन निवासी सिनौली को कोटा रोड कुस्तला ढाबे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सुनील गुप्ता (माउटाउन), अजीत मोगा (सायबर सेल), एएसआई पुष्पेन्द्र व लक्ष्मण, हैड कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश व संजय तथा कांस्टेबल केदार, विजय, हंसराज, ऋषि, समय सिंह, धर्मवीर और कन्हैया लाल की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल देखा गया।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।