सागवाड़ा।नगर के मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 737 वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन कर्मचारी कॉलोनी गामोठवाड़ा में हुआ। यजमान जितेन्द्र भट्ट व कुणाल भट्ट ने भगवान श्री राम व हनुमानजी का पूजन किया। जितेन्द्र सुथार ने गणपति व सौरभ भट्ट ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया। भरत भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया। हेमंत भट्ट व राजेंद्र पंचाल ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गायन किया। यजमान परिवार ने मंडल सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। मंडल सदस्य राजेंद्र पंचाल व कर्मवीर सिंह राठौड़ ने यजमान परिवार का स्वागत किया। मंडल की ओर से भारती भट्ट व अंबिका भट्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव शैलेश भट्ट की मां का उपरना पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने प्रभुजी मेरी बेटी का रखना सदा ख्याल, जुगलकिशोर सोनी ने सुंदरकांड करे जो कोई हनुमंत खुश हो जाए, चेतन गोगरोत ने बजरंगबली मेरी नाव चली मेरी नैया को पार लगा देना, प्रीतम पंचाल ने मारो बेड़ों लगा दीजो पार बजरंग बालाजी, सुरेश चंद्र भट्ट ने हे रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा सहित एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। नकुल गोगरोत ने ढोलक व धार्मिक पंचाल, गिरधारी लाल जांगिड़, सचिन रावल, रमेश जोशी, राजेंद्र पंचाल, भगू दर्जी, निलेश गामोट, गोविंद दर्जी ने अन्य वाद्ययन्त्रों पर संगत दी। नरेश भट्ट शिवलहरी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। यजमान परिवार ने भगवान की आरती उतार कर प्रसाद बांटा। इस अवसर पर प्रद्युम्न शाह, लालसिंह राव, जयंतीलाल सुथार, ओमप्रकाश सुथार, प्रदीप भट्ट, सूर्या रावल, सुनीता सुथार, भावना गोगरोत, सावित्री सेवक, निर्मला भट्ट, कौशल्या भट्ट, विभा चौबीसा, कृष्णा पटेल समेत बरबोदनिया, गोल व आसपास क्षेत्र के कई धर्मप्रेमी मौजूद थे।