कुशलगढ के चंद्रशेखर आजाद स्टेडियम में 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया


 34 व्यक्तियों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया

कुशलगढ़| आज चंद्रशेखर आजाद स्टेडियम में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 34 व्यक्तियों को श्रेष्ठ कार्य करने पर उनको सम्मानित किया गया।चंद्रशेखर आजाद स्टेडियम में आज उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मीणा ने संबोधित करते हुए कहा सभी जनप्रतिनिधि व देशवासियों से राष्ट् हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों व बलिदानों के उपरांत मिली है। इसलिए सभी इस आजादी की महत्वता को समझें। राउमावि बालक प्राचार्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीमजी सुरावत,पंचायत समिति प्रधान कानहीग रावत,नपा अध्यक्ष जितेंद्र अहारी ने भी संबोधित किया।आभार विकास अधिकारी ने माना। आज नगर में नगर पालिका भवन पर अध्यक्ष जितेंद्र अहारी,ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय रजनीकांत खाबिया कुशलगढ़ पंचायत समिति पर विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीमजी सुरावत,पुलिस उप अधीक्षक चिवन्या सिंह,थाना परिसर में सवाई सिंह, कुशलगढ़ मां भारती कॉलेज पर करणी सिंह राठौड़,विद्या निकेतन परिसर में प्राचार्य कैलाश राव, न्यू बाल विद्याभवन तेजपाल जादव आइडियल पब्लिक स्कूल में हसमुखलाल महावीर पब्लिक स्कूल पर प्रशांत नाहटा, गांधी चौक में अशोक श्रीमार, कुशलगढ़ भाजपा कार्यालय पर जिनेंद्र सेठिया कुशलगढ़ विधान सभा क्षेत्र की स्कूलों पर समस्त संस्था प्रधानों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कुशलगढ़ चन्द्र शेखर आजाद स्टेडियम में पुलिस उप अधीक्षक चिवन्या सिंह,तहसीलदार शंकरलाल मईडा,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीमजी सुरावत,विकास अधिकारी,नायब तहसीलदार,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष (कार्यकारी) रोहित खड़िया,पूर्व नपा अध्यक्ष राघवेश चरपोटा,नेता प्रतिपक्ष रजनीकांत खाबिया,प्रतिध्वनि संस्थान से डॉ. निधि सेठ,नपा पार्षद, जनप्रतिनिधि,संस्था प्रधान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।पीटीआई हवसिंग कटारा,राकेश कटारा,सुजीत जोशी,विमला ब्रह्मभट्ट,मधुबाला ने बालको को निर्देशन देकर पीटी करवाई।संचालन अजय निगम और नवनीत जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें :  राजकीय रेफरल अस्पताल में लगाई नई आधुनिक जांच मशीन


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now