नदबई में 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सानिध्य में निकाली कलश यात्रा,

लक्ष्मी नारायण और शिव शंकर की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

नदबई|प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति भवन नगर के तत्वावधान में राजयोगिनी हीरा बहन की अध्यक्षता में 89वा त्रिमूर्ति शिव जयन्ति महोत्सव गांव ऐंचेरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच अशोक कुमार रहे।वहीं विशिष्ट अतिथि बच्चूसिंह व रिटायर अध्यापक मोहनसिंह रहे। कार्यक्रम के तहत गांव के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी कलशयात्रा निकाली गई। प्रभातफेरी में लक्ष्मी-नारायण, शिव-शंकर व भारत माता की साकार झांकी आकर्षण का केंद्र रही। उसके बाद एक आध्यात्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजिन आध्यात्मिक पाठशाला पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राजयोगिनी तारेश कुमारी बहन ने कहा कि, परमात्मा शिव एक है और वह निराकार ज्योति बिन्दू स्वरूप हम सभी आत्माओं के पिता परमात्मा है। वह दुखहर्ता सुखकर्ता भोलानाथ है।वह हमारे विषय विकारों को दान लेकर सुख-शांति पवित्रता प्रदान कर दुखों से मुक्ति करते हैं। नगर केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी हीरा बहन ने शिव जयन्ति महोत्सव पर सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, यह दिवस परमात्मा शिव का दिव्यअवतरण दिवस भी है।


यह भी पढ़ें :  भीनमाल में पत्रकारों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now