सिखवाल समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे


सिखवाल समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी। भीलवाडा शहर में रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर के हरणी महादेव रोड स्थित ऋष्य श्रृंग संस्थान में सिखवाल समाज के 13 वे आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन में 09 जोडे परिणय सूत्र में बन्धें। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महन्त मोहन शरण शास्त्री, सांसद सुभाष चन्द्र बहेडिया, कैलाश चन्द्र शर्मा सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, समाज सेवी राधेश्याम सुखवाल, मौजूद थे।
मिडिया प्रभारी विनोद सुखवाल व लोकेश तिवारी ने बताया कि विनायक स्थापना मंगल कलश स्थापना के बाद संगीत संध्या में महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य पर सुन्दर प्रस्तुतियां दी। सजे धजे दूल्हे व रंग बिरंगी पोशाको में दुल्हने नजर आई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बग्गीयों में निकली शोभायात्रा पर समाजजनों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की। तोरण के बाद मंच पर सभी की अतिथियों की मोजूदगी में वरमाला हुई। इस दौरान संस्थान सदस्य व समाज सेवी लोकेश तिवारी के सफल संचालन ने मौजुद जनता को बांधे रखा।
विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के प्रभारी प्रहलाद तिवाडी ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजजनों ने हिस्सा लिया। सस्थान के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा कोषाध्यक्ष रामकुमार पाण्डिया व अन्य कार्यकारी सदस्यों ने मचासीन अतिथियों का साफा व दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया। वरमाला के दौरान संस्थान के वेद विधालय के बटको ने मंत्रोचार कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद सस्थान की साधारण सभा की बैठक सम्पन हुई जिसमें सचिव कैलाश चन्द्र पाण्डिया ने संस्थान की गतिविधियों व भविष्य में होने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान तुलसी राम शर्मा अध्यक्ष छन्यात ब्राह्मण समाज, चन्द्रशेखर शर्मा नरेश पाण्डे अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, प्रशान्त मेवाडा भाजपा जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र सारस्वत अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति, लीला शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संगीता त्रिपाठी अध्यक्ष अन्तराष्ट्रिय महिला सभा, सागर पाण्डे पार्षद, प्रहलाद राय ओझा, सुरेश उपाध्याय, लादू लाल व्यास, भंवर लाल पुरोहित, सी. पी. जोशी सिखवाल समाज के विभिन्न घटको के अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now