सक्षम टीम के तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस समारोह सम्पन्न


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। सक्षम टीम गंगापुर सिटी (जिला सवाई माधोपुर) के तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस का भव्य आयोजन कल भगवती पैलेस में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राजस्थान संयोजिका डॉ. सरिता बंसल एवं दिव्यांग सेवा केन्द्र प्रभारी श्री कृष्ण वल्लभ शर्मा ने दिव्यांग जनों के सम्मान, अधिकारों और समाज में समान अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि सक्षम संगठन निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने हेतु प्रयासरत है।

जिला महिला प्रमुख कुशला खूंटेटा ने कहा कि इस अवसर पर दिव्यांग जनों के प्रोत्साहन हेतु विशेष फिल्म “सितारे ज़मीन पर” दिखाई गई, जिसने सभी को गहराई से प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों एवं दिव्यांग हितार्थ समर्पित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष मनोज बंसल,रीना पालीवाल, विशेष योग्य शिक्षक आरतीजी , डॉ. मुकेश गर्ग, लायंस क्लब सार्थक की कार्यकारिणी, डॉ. अनुज शर्मा तथा स्कूल शिक्षा परिवार की कार्यकारिणी सहित अनेक समाजसेवियों का सम्मान किया गया। रीना पालीवाल एवं मनोज बंसल ने अपने उद्बोधन में सक्षम टीम के सेवा कार्यों की सराहना की। अंत में जिला टीम एवं पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  नदबई नगर पालिका को मिला नया स्काई लिफ्टर

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ममता खण्डेलवाल, शिप्रा गोयल, सचिव वर्षा नाटानी, सह सचिव सीमा गुप्ता, राधा दीक्षित, कोषाध्यक्ष बबीता जिंदल, क्रीड़ा आयाम प्रभारी अंजना रावत, सुमन बंसल, दीपा अग्रवाल, घनश्याम लाल गुप्ता, महेश शर्मा, विकास अग्रवाल, बलराम शर्मा, ऋतिक शर्मा, रेख सिंह, मुकेश गुर्जर, सुनिल जिन्दल चरणजीत सिंह सहित लगभग 200 दिव्यांग बंधुओं व परिजनों तथा 100 समाजसेवियों ने सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सक्षम टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now